आज के समय में रसोई गैस सिलेंडर हर घर की जरूरत बन चुका है। सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक लगभग हर परिवार की रसोई गैस पर ही चलती है। लेकिन जब गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते हैं तो इसका असर सीधे आम आदमी के बजट पर पड़ता है। मार्च 2026 में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है ताजा जानकारी के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद कई शहरों में 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपये से भी ज्यादा हो गई है। ऐसे में हर उपभोक्ता के लिए यह जानना जरूरी हो गया है कि उनके शहर में गैस सिलेंडर का नया रेट क्या है और इसका असर आम लोगों पर कैसे पड़ रहा है।
भारत में एलपीजी गैस की नई कीमतें
मार्च 2026 के अनुसार देश के कई बड़े शहरों में 14.2 किलो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली में इस समय घरेलू गैस सिलेंडर का दाम करीब 913 रुपये है। वहीं मुंबई में यह सिलेंडर लगभग 912.50 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 939 रुपये है जबकि चेन्नई में यह करीब 928.50 रुपये के आसपास पहुंच गई है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गैस सिलेंडर लगभग 950.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में इसकी कीमत करीब 1002.50 रुपये तक पहुंच गई है। पिछले 12 महीनों की बात करें तो गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 60 रुपये तक बढ़ चुकी है।
गैस सिलेंडर के दाम क्यों बढ़ते है
एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें भारत की सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं और आमतौर पर हर महीने इसकी समीक्षा की जाती है। कीमत तय करते समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी गैस की कीमतों को ध्यान में रखा जाता है। अगर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ती है तो इसका असर भारत में भी गैस सिलेंडर के दाम पर पड़ता है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी गैस की कीमत को प्रभावित करती है।
सब्सिडी से आम लोगों को कैसे मिलती है मदद
सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस पर सब्सिडी की सुविधा भी देती है जिससे आम परिवारों को कुछ राहत मिलती है। जब कोई उपभोक्ता गैस सिलेंडर खरीदता है तो सब्सिडी की राशि सीधे उसके बैंक खाते में भेज दी जाती है। खासकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर पर अतिरिक्त सहायता भी मिलती है जिससे गरीब परिवारों को राहत मिलती है।